Headlines

Haridwar: डीएम मयूर दीक्षित ने पाठशाला पहुंचकर बच्चों का बढ़ाया हौसला, शिक्षा व खेल पर दिया जोर

Haridwar: डीएम मयूर दीक्षित ने पाठशाला पहुंचकर बच्चों का बढ़ाया हौसला, शिक्षा व खेल पर दिया जोर
शेयर करे-

Haridwar: कनखल क्षेत्र के अजीतपुर भगवती पुरम स्थित एक निःशुल्क पाठशाला में गुरुवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। यह पाठशाला सत्यम हेल्प फाउंडेशन की ओर से संचालित की जा रही है, जहां डीएम ने बच्चों से संवाद कर उन्हें शिक्षा का महत्व समझाया और उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं।

डीएम मयूर दीक्षित ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए मन लगाकर पढ़ाई करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने अपने जीवन का उदाहरण देते हुए बताया कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के कारण ही वे आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं, और यह मेहनत निरंतर जारी रहती है। उन्होंने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर लगातार परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान डीएम ने पाठशाला में अध्ययनरत बच्चों से सरकारी शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी परेशानियों को भी बारीकी से जाना। बच्चों द्वारा बताई गई समस्याओं पर उन्होंने शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने खेलकूद को भी जीवन का अहम हिस्सा बताते हुए कहा कि खेल से शरीर स्वस्थ रहता है और पढ़ाई में भी मन लगता है।

कार्यक्रम के दौरान डीएम मयूर दीक्षित ने फाउंडेशन की ओर से बच्चों को ट्रैक सूट वितरित किए और स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने सत्यम हेल्प फाउंडेशन द्वारा बच्चों के लिए चलाई जा रही इस निःशुल्क पाठशाला की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *