Headlines

Nainital: विंटर कार्निवाल और नववर्ष से पहले नैनीताल पुलिस अलर्ट, सैलानियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

Nainital: विंटर कार्निवाल और नववर्ष से पहले नैनीताल पुलिस अलर्ट, सैलानियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
शेयर करे-

Nainital: विंटर कार्निवाल, नैनीताल महोत्सव तथा क्रिसमस, 31 दिसंबर और नववर्ष 2025 के अवसर पर जनपद नैनीताल में सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व रूप से मजबूत किया गया है। सैलानियों की भारी आवाजाही और कार्यक्रमों के शांतिपूर्ण आयोजन को देखते हुए नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

पुलिस महानिदेशक स्तर से कार्यक्रमों की सीधी मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी ने सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए।

जनपद के सभी प्रमुख बैरियरों और सीमावर्ती क्षेत्रों में दिन-रात सघन चेकिंग की जाएगी। प्रत्येक बैरियर पर वीडियो कैमरों के साथ पुलिस बल की तैनाती रहेगी, ताकि हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा सके। सभी अधिकारी ड्यूटी अवधि में वर्दी में तैनात रहेंगे और संचार व्यवस्था हर समय सक्रिय रखी जाएगी।

होटल एवं रिसॉर्ट में ठहरने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए फॉर्म-सी भरना अनिवार्य किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित होटल या रिसॉर्ट संचालक के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही होटल-रिसॉर्ट संचालकों के साथ समन्वय बैठकें आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी

नैनीताल पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी की जा रही है। अफवाह फैलाने, भ्रामक सूचना प्रसारित करने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि विंटर कार्निवाल हर्षोल्लास का पर्व है और वर्षों बाद पुनः आयोजित हो रहा है। सभी नागरिकों और सैलानियों से कानून के दायरे में रहकर उत्सव का आनंद लेने की अपील की गई है। माहौल बिगाड़ने या अराजकता फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *