Uttarkashi: जनपद के सुदूरवर्ती मोरी विकासखंड के सांकरी में आयोजित केदारकांठा पर्यटन तीर्थाटन शीतकालीन महोत्सव में आज मुख्यमंत्री पहुंचे। केदारकांठा आगमन पर स्थानीय लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की पारंपरिक वेशभूषा पहनाई और फूल मालाओं से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के केदारकांठा पहुंचने से क्षेत्र में शीतकालीन पर्यटन और तीर्थाटन को निश्चित रूप से बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय लोगों की आर्थिकी को भी मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने जनता के स्नेह और स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे आयोजनों से पर्वतीय क्षेत्रों को नई पहचान मिलेगी और रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

Chief Editor, Aaj Khabar
