Nainital: नैनीताल में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रहलाद नारायण मीणा ने नाबालिगों के वाहन चलाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में एसपी क्राइम/यातायात डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में मल्लीताल थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नाबालिग वाहन चालक को पकड़ा।
घोड़ा स्टैंड बारापत्थर मल्लीताल के पास चेकिंग के दौरान तीन नाबालिग एक मोटरसाइकिल (UK04E9957) पर सवार होकर मल्लीताल की ओर जा रहे थे। वाहन चला रहे छात्र की उम्र 15 वर्ष पाई गई, जो हाई स्कूल का छात्र है। पुलिस ने तत्काल वाहन को सीज कर ₹34,500 का चालान न्यायालय में भेज दिया।
इसके अलावा, वाहन स्वामी (बालक के पिता) के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 199ए के तहत मामला दर्ज किया गया।
SSP नैनीताल की अपील:
SSP प्रहलाद मीणा ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। यह एक दंडनीय अपराध है, जो गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है और न सिर्फ बच्चों की बल्कि अन्य लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकता है। पुलिस द्वारा आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
