Headlines

Nainital: रेखा आर्या ने गणतंत्र दिवस पर ली परेड की सलामी, बेटियों के लिए यूसीसी को बताया ऐतिहासिक कदम

Nainital: रेखा आर्या ने गणतंत्र दिवस पर ली परेड की सलामी, बेटियों के लिए यूसीसी को बताया ऐतिहासिक कदम
शेयर करे-

Nainital: गणतंत्र दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नैनीताल के डीएसए मैदान में पुलिस और पीएसी की परेड की सलामी ली। उन्होंने विशेष वाहन पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया और संविधान के जनक बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को नमन किया।

इस मौके पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होना महिलाओं के सशक्तिकरण और बेटियों के अधिकारों की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगा। उन्होंने कहा, “बाबा साहब ने कहा था कि किसी समाज की प्रगति उसकी महिलाओं की प्रगति के आधार पर मापी जाती है। केंद्र और राज्य सरकार इसी विचार को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही हैं।”

मंत्री ने बताया कि प्रदेश का लिंगानुपात, जो पहले चिंताजनक था, अब बढ़कर 960 प्रति हजार हो गया है। उन्होंने कहा कि यूसीसी कानून से प्रदेश की बेटियों को परिवार में बेटों की तरह संपत्ति पर बराबरी का हक मिलेगा।

रेखा आर्या ने राज्य में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की भी प्रशंसा की और कहा कि उत्तराखंड पहला राज्य है जो अपनी सीमा के भीतर सभी खेल इवेंट आयोजित करने में सक्षम है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी वंदना सिंह, डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी पीएन मीणा, अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, और एसडीएम प्रमोद कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *