Headlines

New Delhi: महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन बने देश के नए उपराष्ट्रपति, एनडीए को मिली बड़ी जीत

New Delhi: महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन बने देश के नए उपराष्ट्रपति, एनडीए को मिली बड़ी जीत
शेयर करे-

New Delhi: महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को मंगलवार को भारत का नया उपराष्ट्रपति चुना गया। राज्यसभा महासचिव पी.सी. मोदी ने परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव में 452 मत मिले, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार न्यायमूर्ति सुधर्शन रेड्डी को 300 मत प्राप्त हुए।

चुनाव परिणाम पहले से अनुमानित थे, क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पास संसद और विधानसभाओं में बहुमत मौजूद था। इसके बावजूद इंडिया ब्लॉक और अन्य विपक्षी दलों ने क्रॉस वोटिंग की उम्मीद में चुनावी मैदान में कड़ा मुकाबला पेश करने की कोशिश की।

अंततः एनडीए की जीत सुनिश्चित हुई और राधाकृष्णन देश के अगले उपराष्ट्रपति बन गए। उनका शपथ ग्रहण समारोह जल्द ही आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *