Headlines

New Delhi: 7 मई की भारतीय स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की हुई पहचान, सामने आई सूची

New Delhi: 7 मई की भारतीय स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की हुई पहचान, सामने आई सूची
शेयर करे-

New Delhi: 7 मई 2025 को भारत द्वारा पाकिस्तान में अंजाम दिए गए सफल सैन्य अभियान #OperationSindoor के तहत कई वांछित और खतरनाक आतंकवादी ढेर कर दिए गए। इस गुप्त और सटीक हमले में वे आतंकी मारे गए जो पाकिस्तान के आतंकी ढांचे से गहराई से जुड़े हुए थे और लंबे समय से भारत के सुरक्षा प्रतिष्ठानों के लिए गंभीर खतरा बने हुए थे।

भारतीय खुफिया एजेंसियों द्वारा जारी की गई सूची में मारे गए आतंकियों की पहचान निम्न रूप से की गई है:

  1. मुदस्सर खाडियान खास (अबू जुनदल) – लश्कर-ए-तैयबा का वरिष्ठ कमांडर।
  2. हाफिज मुहम्मद जमी़ल – जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ कुख्यात आतंकी।
  3. मोहम्मद यूसुफ अज़हर (उस्ताद जी) – जैश-ए-मोहम्मद का रणनीतिकार और प्रशिक्षक।
  4. खालिद (अबू आक़ाशा) – लश्कर-ए-तैयबा के आतंक नेटवर्क का एक अहम हिस्सा।
  5. मुहम्मद हसन खान – जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित सक्रिय आतंकी।

सूत्रों के अनुसार, यह ऑपरेशन भारतीय वायुसेना और खुफिया एजेंसियों के संयुक्त समन्वय से संपन्न किया गया। इस कार्रवाई को भारत की आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक नीति का हिस्सा माना जा रहा है।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *