New Delhi: देश की राजधानी में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) [NUJ(I)] और दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (DJA) के पदाधिकारियों की एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें पत्रकारिता से जुड़ी वर्तमान चुनौतियों और समाधान के उपायों पर गहन चर्चा हुई। वर्ष 1972 में स्थापित यह संगठन पत्रकारों का सबसे पुराना और बड़ा मंच माना जाता है।
बैठक में देश भर से आए पत्रकारों ने भाग लिया और प्रेस की स्वतंत्रता, पत्रकारों के अधिकारों और डिजिटल युग में पत्रकारिता की भूमिका जैसे अहम मुद्दों पर विचार साझा किया। इस दौरान संगठन ने पत्रकारों की सुरक्षा, कार्यस्थल पर सुविधाएं बढ़ाने और उनके कल्याण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पत्रकारों के हित में नीतिगत बदलावों और सरकार से संवाद की आवश्यकता को रेखांकित किया। संगठन की 53 वर्षों की उपलब्धियों को याद करते हुए वरिष्ठ पत्रकार सगीर अहमद ने कहा कि वह पिछले 25 वर्षों से NUJ(I) से जुड़े हैं और यह संगठन सदैव पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय रहा है।
बैठक में युवा पत्रकारों को संगठन से जोड़ने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए नए प्रस्ताव भी पारित किए गए। वक्ताओं ने पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी पर विशेष बल दिया। यह बैठक पत्रकारों की एकजुटता को मजबूत करने और संगठन के भविष्य की दिशा तय करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

