Headlines

Ramnagar: रामनगर में ‘ड्रग फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, 317 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

Ramnagar: रामनगर में ‘ड्रग फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, 317 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार
शेयर करे-

Ramnagar: उत्तराखण्ड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के तहत रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 317 ग्राम अवैध चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में 22 मार्च 2026 को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान बैलगढ़ बैरियर से करीब 200 मीटर आगे रामनगर की ओर से आ रहे वाहन संख्या UP21AL-4600 को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में सवार अभियुक्त राज सागर (21 वर्ष), निवासी नई बस्ती गूलरघट्टी, रामनगर के कब्जे से 317 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 81/26, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही वाहन को सीज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *