Headlines

Ramnagar: रामनगर में सड़क हादसे में यूपी संभल के एसडीएम विकास चंद्र व पत्नी गंभीर रूप से घायल, मुरादाबाद रेफर

Ramnagar: रामनगर में सड़क हादसे में यूपी संभल के एसडीएम विकास चंद्र व पत्नी गंभीर रूप से घायल, मुरादाबाद रेफर
शेयर करे-

Ramnagar: नैनीताल जिले के रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें यूपी संभल के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) विकास चंद्र और उनकी पत्नी दीक्षा शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार विकास चंद्र अपनी पत्नी संग इनोवा कार (UP61BQ1253) से रामनगर भ्रमण पर निकले थे। देर रात अंधेरे में वाहन से नियंत्रण खोने पर कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के समय कार विकास चंद्र स्वयं चला रहे थे और गाड़ी में केवल दंपत्ति ही सवार थे।

टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को नीमकरौली अस्पताल से गंभीर हालत में मुरादाबाद के उच्च स्तरीय मेडिकल संस्थान रेफर किया गया। अस्पताल के डॉक्टर सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि दंपत्ति की हालत नाजुक बनी हुई है।

स्थानीय पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अंधेरे और अपर्याप्त लाइटिंग के कारण वाहन डिवाइडर से टकरा गया। क्षेत्रवासियों ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सड़क सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क पर साइन बोर्ड और रोशनी की व्यवस्था न होने से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।

प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *