Headlines

Haridwar: हरिद्वार में चंद्रग्रहण के कारण हरकी पैड़ी पर संध्या आरती दोपहर 12:30 बजे संपन्न, सूतक काल में बंद हुए मंदिर कपाट

Haridwar: हरिद्वार में चंद्रग्रहण के कारण हरकी पैड़ी पर संध्या आरती दोपहर 12:30 बजे संपन्न, सूतक काल में बंद हुए मंदिर कपाट
शेयर करे-

Haridwar: रविवार को लगने वाले पूर्ण चंद्रग्रहण के चलते हरकी पैड़ी पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध संध्याकालीन गंगा आरती को आज सामान्य समय से पहले दोपहर 12:30 बजे ही संपन्न कराया गया। सामान्य दिनों में यह आरती शाम 6:30 बजे होती है।

श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने जानकारी दी कि चंद्रग्रहण रात्रि 9:57 बजे से आरंभ होगा, जिसके कारण सूतक काल दोपहर 12:57 बजे से लग गया। इसी वजह से मां गंगा की आरती निर्धारित समय से पूर्व कर ली गई और मंदिर के कपाट सूतक लगने से पहले बंद कर दिए गए।

उन्होंने बताया कि चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद गंगा जल से मंदिर को शुद्ध किया जाएगा और उसके पश्चात कपाट खोले जाएंगे।

बताते चलें कि यह साल 2025 का दूसरा पूर्ण चंद्रग्रहण है। इसका आरंभ रात 9:57 बजे होगा, मध्य 11:41 बजे रहेगा और समापन 8 सितंबर को रात 1:27 बजे होगा।

इसी के साथ आज से पितृ पक्ष की भी शुरुआत हो रही है। धर्माचार्यों के अनुसार, सूतक लगने के बाद कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता, इसलिए पिंडदान का कार्य सूतक प्रारंभ होने से पहले करने की सलाह दी गई है। ज्योतिषाचार्यों ने बताया कि बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए सूतक काल का प्रभाव शाम 6:35 बजे से माना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *