Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Rudraprayag: रुद्रप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे ठप, पोकलैंड लदा ट्रोला फंसने से किलोमीटरों लंबा जाम

Rudraprayag: रुद्रप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे ठप, पोकलैंड लदा ट्रोला फंसने से किलोमीटरों लंबा जाम
शेयर करे-

Rudraprayag: रुद्रप्रयाग शहर के पास ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार 16 जनवरी की सुबह एक बड़ा ट्रोला बीच सड़क पर फंस जाने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। ट्रोला में पोकलैंड मशीन लदी हुई थी, जिससे कुछ ही देर में हाईवे के दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

जानकारी के अनुसार चमोली की ओर जा रहा ट्रोला रुद्रप्रयाग स्थित पेट्रोल पंप के पास तकनीकी खराबी के कारण अचानक रुक गया। भारी वाहन आगे नहीं बढ़ सके, जिससे बसें और ट्रक हाईवे पर ही खड़े रहने को मजबूर हो गए। छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा है, लेकिन यातायात का दबाव लगातार बना हुआ है।

सुबह से जाम में फंसे यात्रियों को कड़ाके की ठंड में वाहनों के भीतर ही घंटों इंतजार करना पड़ा। खासकर बदरीनाथ धाम की ओर जा रहे तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ट्रैफिक को नियंत्रित करने और ट्रोला हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि मार्ग को जल्द से जल्द सुचारू करने की कोशिश जारी है, हालांकि जाम खुलने में अभी समय लग सकता है। यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *