Rudrapur: एसएसपी मणिकांत मिश्रा के सख्त दिशा-निर्देशों के तहत जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली रुद्रपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। डबल मर्डर केस में वांछित चल रहा सन्नी मांगड को पुलिस ने बिलासपुर स्थित एक गुरुद्वारे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
सन्नी मांगड घटना के दिन से ही फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। गिरफ्तार किया गया आरोपी पूर्व में भी हत्या के प्रयास के एक मामले में उत्तर प्रदेश में जेल जा चुका है।
गौरतलब है कि इस डबल मर्डर केस से संबंधित सात अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस पूछताछ में सन्नी मांगड की निशानदेही पर एक अवैध 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया गया है।
पुलिस का कहना है कि अपराधियों पर कार्रवाई इसी प्रकार आगे भी जारी रहेगी और कानून व्यवस्था को भंग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
