Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Rudrapur: रुद्रपुर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 जलती भट्टियां नष्ट कर 160 लीटर कच्ची शराब बरामद

Rudrapur: रुद्रपुर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 जलती भट्टियां नष्ट कर 160 लीटर कच्ची शराब बरामद
शेयर करे-

Rudrapur: अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। आबकारी आयुक्त और जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर के आदेश तथा जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में क्षेत्र-01 रुद्रपुर, जनपदीय प्रवर्तन दल और देहरादून मुख्यालय की संयुक्त टीम ने ग्राम अर्जुनपुर बिंदुखेड़ा और लालपुर में छापेमारी की।

ग्राम अर्जुनपुर बिंदुखेड़ा में टीम को सात जलती हुई कच्ची शराब की भट्टियां मिलीं। टीम ने मौके पर करीब 10,000 किलोग्राम लहन और शराब बनाने के उपकरण नष्ट किए। कार्रवाई के दौरान मौके से 120 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।

इसके बाद संयुक्त टीम ने ग्राम लालपुर में दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी, जहां से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। इस तरह पूरी कार्रवाई में कुल 160 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।

मामले में संबंधित आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। कार्रवाई में क्षेत्र-01 रुद्रपुर की टीम, जनपदीय प्रवर्तन दल और देहरादून मुख्यालय का आबकारी स्टाफ मौजूद रहा। विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *