Headlines

Rudrapur: ओमान से लौटे युवक की आत्महत्या मामले में खुलासा, ब्लैकमेलिंग के आरोप में एक गिरफ्तार

Rudrapur: ओमान से लौटे युवक की आत्महत्या मामले में खुलासा, ब्लैकमेलिंग के आरोप में एक गिरफ्तार
शेयर करे-

Rudrapur: ओमान से घर लौटे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई आत्महत्या के मामले में खटीमा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मृतक को ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का गंभीर आरोप है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी, मृतक की पत्नी की निजी तस्वीरें और वीडियो भेजकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, खटीमा कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला युवक कुछ समय पूर्व ही विदेश में नौकरी करने के बाद ओमान से वापस लौटा था। 13 मई को उसने आत्महत्या कर ली, जिसे परिजनों ने सामान्य आत्महत्या मानते हुए अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन कुछ दिन बाद मृतक के एक दोस्त ने परिजनों को जानकारी दी कि युवक डिप्रेशन में था और उससे लगातार पैसे मांग रहा था।

इस सूचना के आधार पर परिजनों ने जब युवक का मोबाइल खंगाला तो उसमें एक विशेष नंबर पर हजारों रुपये के ट्रांजेक्शन पाए गए। शक होने पर मृतक के भाई ने 19 मई को कोतवाली खटीमा में लिखित तहरीर दी।

जांच में जुटी पुलिस को कई अहम सुराग मिले। संदिग्ध नंबर की कॉल डिटेल खंगालने के बाद पुलिस ने पिथौरागढ़ कोतवाली क्षेत्र के चंडाक निवासी दिलीप सिंह बोहरा उर्फ दीपक बोहरा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि कुछ समय पहले उसकी पहचान मृतक की पत्नी से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, और इसके बाद आरोपी ने मृतक को उसकी पत्नी की अश्लील तस्वीरें व वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

For latest news updates click here

For English news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *