Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

जिस जगह से हटाया अवैध अतिक्रमण वहां पर बनेगा थाना।

जिस जगह से हटाया अवैध अतिक्रमण वहां पर बनेगा थाना।
शेयर करे-

हल्द्वानी। वनभूलपुरा स्थित मलिक के बगीचे में जिस स्थान से अवैध अतिक्रमण हटाया गया है अब उस स्थान पर पुलिस थाना बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि बीती गुरूवार को मलिक के बगीचे में बने अवैध धार्मिक स्थल को ध्वस्त करने के बाद क्षेत्र में हिंसा भड़क गई थी जिसके बाद सरकार ने कड़ा रूख अपनाया और दंगाइयों से सख्ती से निपटने के आदेश सीएम द्वारा दिए गए। सीएम ने दंगे में हुए नुकसान की पाई-पाई दंगाइयों से भी वसूलने की बात कही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने साफ शब्दों में कहा है कि देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा, ऐसे उपद्रियों के लिए उत्तराखण्ड में कोई स्थान नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *