Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

नहीं रहीं उत्तराखंड फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री गीता उनिशल, लंबे समय से कैंसर से थी पीड़ित।

नहीं रहीं उत्तराखंड फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री गीता उनिशल, लंबे समय से कैंसर से थी पीड़ित।
शेयर करे-

देहरादून। उत्तराखंड फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री गीता उनियाल निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थी। मंगलवार रात उन्होंने आखिरी सांस ली। गीता उनियाल के निधन पर सामाजिक व संस्कृति प्रेमियों ने शोक जताया है। हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गीता उनियाल ने उत्तराखंड की संस्कृति को देश दुनिया में नई पहचान दी। गीता ने कई एल्बम में काम किया। साथ ही पहाड़ी गानों में भी वह नजर आई। 2020 में उन्हें कैंसर होने की जानकारी मिली। आर्थिक तंगी और मानसिक अवसाद के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी थी। मशहूर अभिनेत्री गीता उनियाल के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि विभिन्न उत्तराखण्डी गीतों में अभिनय करने वाली उत्तराखण्ड फिल्म जगत से जुड़ी प्रसिद्ध अभिनेत्री गीता उनियाल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों, प्रशंसकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

नहीं रहीं उत्तराखंड फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री गीता उनिशल, लंबे समय से कैंसर से थी पीड़ित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *