Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

लाभार्थियों तक पहुंचे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभः कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या।

लाभार्थियों तक पहुंचे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभः कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या।
शेयर करे-

अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के सभी लाभार्थियों तक पहुंचे। मंत्री शनिवार को ताकुला ब्लॉक के झारकोट इस्लाना में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में विचार व्यक्त कर रहीं थी। यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिये प्रदेश में सभी लाभार्थियों तक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारों पहुंचाई जा रही है। इस यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जनता के बीच जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को विशेषकर कमजोर वर्ग के लोगों को योजना के दायरे में लाना है। कहा कि केंद्र की 17 प्रमुख योजनाओं के बारे में जानकारी देना और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे। इस यात्रा का उद्देश्य विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में नागरिकों के बीच जागरूकता पैदा करना और योजनाओं के शत प्रतिशत संतृप्ति के लिए जनभागीदारी की भावना में उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करना है। उन्होंने राज्य सरकार के स्तर से संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी।बताया कि प्रदेश सरकार 2025 तक राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। वही बहुउद्देश्यीय शिविर में कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय जनता की समस्याओं को सुना व अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर हर घर जल हर घर नल योजना में शिकायत मिलने पर विभाग की जेई से फोन पर संपर्क किया। लेकिन फोन रिसीव नहीं होने पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को नि शुल्क गैस रिफिल का वितरण महालक्ष्मी योजना की लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट का वितरण और विभिन्न विभागों के स्वयं सहायता समूहों को चेक वितरित किये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आकांशा कोंडे जिला विकास अधिकारी संतोष पंत खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद प्रदीप नगरकोटी जगदीश डंगवाल भूधर भाकुनी मदन बिष्ट वीरेंद्र बिष्ट सोहन कुमार तनुजा नयाल दीवान राम दीवान सिंह कार्की विजय वर्मा गोविंद सिंह चौहान भूपाल सिंह रावत बालम सिंह सुयाल जगदीश गुसाईं आदि मौजूद रहे।

लाभार्थियों तक पहुंचे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभः कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *