Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

रामलला दर्शन के लिए सीएम धामी मंत्रीमंडल संग अयोध्या रवाना।

रामलला दर्शन के लिए सीएम धामी मंत्रीमंडल संग अयोध्या रवाना।
शेयर करे-

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ अयोध्या रवाना हो गए हैं। अयोध्या में सीएम धामी और मंत्रीमंडल के सदस्य हनुमान गढ़ी और रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। मंगलवार की सुबह सीएम पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डा. धन सिंह रावत, रेखा आर्य एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के साथ जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वह अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। सीएम व मंत्रीमंडल के सदस्य अयोध्या धाम में प्रभु राम की पूजा अर्चना के बाद देर शाम देहरादून लौटेंगे। इस दौरान सीएम ने कहा कि रामलला के दर्शन के पूर्व ही रोम-रोम भक्तिमय और मन प्रफुल्लित है।

 

रामलला दर्शन के लिए सीएम धामी मंत्रीमंडल संग अयोध्या रवाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *