Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

देहरादून के निजी अस्पताल में मिला कोराना का मरीज, कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली।

देहरादून के निजी अस्पताल में मिला कोराना का मरीज, कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली।
शेयर करे-

देहरादून। राजधानी देहरादून के एक निजी अस्पताल में कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री भी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि न्यूरोलॉजिक परेशानी की वजह से बुजुर्ग का घर पर ही इलाज चल रहा था। शनिवार को बुजुर्ग को अस्पताल लाकर उनकी कोरोना जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोरोना मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट हो गया है। शुगर और हार्ट रोग से पीड़ित मरीज चकराता रोड पर रहते हैं। अस्पताल के डाक्टरों का कहना है कि मरीज का जीनोम सीक्वेंसिंग करवाया जाएगा। इस रिपोर्ट के आने के बाद ही कोरोना वेरिएंट का पता चला पाएगा। देश में कारोना का नया वेरिएंट जेएन.1 इन दिनों देश में तेजी से फैल रहा है। इस वेरिएंट को पहले वेरिएंट के मुकाबले खतनाक माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि इसे लक्षण ओमीक्रोन वेरिएंट की तरह ही हैं लेकिन यह घातक है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

 

कोरोना के एक्टिव केस 4 हजार के पार, 24 घंटे में 826 मामले सामने आए :

कोरोना का नया वेएिंट तेजी से फैल रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 826 नए मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा 134 मामले महाराष्ट्र में दर्ज हुए हैं। जबकि कर्नाटक में 131 मरीज मिले हैं। कोरोना से बिहार, कर्नाटक और केरल में एक-एक मौत हुई है। कोरोना के एक्टिव केस अब 4000 के पार पहुंच गया है। कोरोना का नया वेरिएंट जेएन.1 काफी तेजी से फैल रहा है और इसकी क्षमता पहले वेरिएंट की अपेक्षा ज्यादा बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर राहत भरी खबर भी हैं कि जितने मामले आ रहे हैं उसी तेजी के साथ लाग कोरोना केा मात देकर ठीक भी हो रहे हैं।

देहरादून के निजी अस्पताल में मिला कोराना का मरीज, कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *