Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

होली के विविध रंगों से सराबोर हुई सांस्कृतिक नगरी, महिला कल्याण संस्था का भव्य आयोजन

होली के विविध रंगों से सराबोर हुई सांस्कृतिक नगरी, महिला कल्याण संस्था का भव्य आयोजन
शेयर करे-

अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था के संयोजन में आयोजित होली महोत्सव के दूसरे दिन के कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसकी शुरूआत होली के विविध रंगों की झांकी के साथ हुई। सिद्धा बाबा मंदिर पल्टन बाजार से होकर शोभा यात्रा मल्ला महल के बाद नंदा देवी परिसर पहुंची।

होली की झांकी का शुभारंभ भावना सती दुर्गा कांडपाल और पूजा कांडपाल मनोज सनवाल सुदर्शन शाह प्रमोद रावत ने संयुक्त रूप से किया। शोभा यात्रा में राजस्थानी लठमार होली वृंदावन राधा कृष्ण की होली व राम सीता की होली के साथ ही नेपाली व कुमाऊं होली की पारंपरिक झांकी देखने को मिली। समूचे बाजार में इससे होली के आनंद का माहौल बना जिसका लोगों ने भरपूर लुफ्त उठाया। इसके बाद नंदा देवी मंदिर परिसर में होली प्रतियोगिता हुई। इसमें हल्द्वानी नैनीताल भवाली बागेश्वर ताकुला आदि की टीमों ने भाग लिया जबकि नगर की जाखन देवी सुनराकोट राजपुरा व जोहर टीम से जुड़ी महिलाओं ने होली पेश की। इस आयोजन के अतिथिगणों में डीसीबी के निर्वतमान अध्यक्ष ललित लटवाल निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी भाजपा के रवि रौतेला गजेंद्र वर्मा जिला बार अध्यक्ष महेश परिहार रेडक्रास के मनोज सनवाल अजय वर्मा पूर्व विस उपाध्यक्ष विधायक रहे रघुनाथ सिंह चौहान नंदा देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा शशांक तिवारी तारा चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे। इधर

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा के प्रतिष्ठान पर होल्यारों का स्वागत करते हुए उनके जलपान की व्यवस्था की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार नगर अध्यक्ष संजय साह रिक्खू मनोज वर्मा जिला प्रभारी युसूफ तिवारी आदि मौजूद रहे। इधर आयोजन को सफल बनाने में संस्था अध्यक्ष रीता दुर्गापाल सचिव पुष्पा सती उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय चंद्रा अग्रवाल मंजू अग्रवाल गीता शाह राधिका जोशी ममता चौहान मंजू जोशी सुनैना मेहरा आशा पंत शांति साह आशा कर्नाटक सरला बिष्ट मंजू रावत आदिती अग्रवाल पांडे रमा जोशी अंजू अग्रवाल अनुराधा अग्रवाल दीपा जोशी दीपा सतीश जोशी रेखा चौहान आदि मौजूद रहे।

होली के विविध रंगों से सराबोर हुई सांस्कृतिक नगरी, महिला कल्याण संस्था का भव्य आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *