Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

मंगलदीप विद्या मंदिर की मनोरमा जोशी को दधीचि सम्मान, मानसिक व दिव्यांग बच्चों के लिए हैं समर्पित।

मंगलदीप विद्या मंदिर की मनोरमा जोशी को दधीचि सम्मान, मानसिक व दिव्यांग बच्चों के लिए हैं समर्पित।
शेयर करे-

अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में मानसिक व शारीरिक दिव्यांग बच्चों के लिए उल्लेखनीय कार्य के लिए अपनी अलग पहचान रखने वाली मनोरमा जोशी को दधीचि सम्मान प्रदान किया गया है। प्लस अप्रोच फाउंडेशन दिल्ली की ओर से मंगलदीप विद्या मंदिर स्थापित कर मानवता की सेवा में उनके योगदान को देखते हुए यह पुरस्कार प्रदान किया गया। फाउंडेशन के आयोजन में नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर स्थित सीडी देशमुख ऑडिटोरियम में इस के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। देश के जानेमाने साहित्यकार हास्य कवि अशोक चक्रधर वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री पर्यावरणविद पद्मश्री अनिल जोशी प्लस अप्रोच फाउंडेशन के अध्यक्ष आरसी गुप्ता व मेंटोर डा आशुतोष कर्नाटक विदुषी कर्नाटक ने उनको संयुक्त रुप से यह पुरस्कार प्रदान किया।

मनोरमा जोशी मल्ली बाजार के डिग्गी बंगला में रहने वाले प्रतिष्ठित जोशी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होने विवाह नहीं किया। नगर की एडम्स बालिका इंटर कालेज में समाजशास्त्र प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त हुई हैं। इसके बाद उन्होंने अपना जीवन दिव्यांग बच्चों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने लायक बनाने के लिए समर्पित कर दिया। वर्तमान में उम्र के इस पड़ाव में भी पूरी सेवाभाव से मुहिम में जुटी हैं। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि विद्यालय के संचालन में उन्हें शुरू से आज तक अड़चन आती रही हैं। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी है। हालांकि उनके पारिवारिक सदस्यों के साथ कई लोगों का उन्हें पूरा सहयोग मिला है। संस्था में शिक्षकों समेत करीब दर्जनभर लोगों के स्टाफ है। मनोरमा जोशी के निर्देशन में प्राइमरी सेकेंडरी प्री-वोकेशनल व वोकेशनल कक्षाओं का संचालन हो रहा है। इतना ही व्यवसायिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। मंगलदीप विद्या मंदिर के कई बच्चे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में उपलब्धियां भी हासिल कर चुके हैं । उनको दधीचि सम्मान मिलने पर अल्मोड़ा में हर्ष की लहर है। लोगों का कहना है की मनोरमा जोशी का कार्य पद्म सम्मान के लायक है। सरकारों को इस पर ध्यान देना चाहिए।दिल्ली में हुए समारोह में अल्मोड़ा नगर से समाजसेवी मनोज सनवाल भारती पांडे विद्या कर्नाटक रणविजय नमिता तिवारी सतीश व गजेंद्र पाठक आदि भी मौजूद रहे।

मंगलदीप विद्या मंदिर की मनोरमा जोशी को दधीचि सम्मान, मानसिक व दिव्यांग बच्चों के लिए हैं समर्पित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *