Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

रूड़की नारसन स्थित लोहा फैक्ट्री में धमाका, 15 श्रमिक झुलसे।

रूड़की नारसन स्थित लोहा फैक्ट्री में धमाका, 15 श्रमिक झुलसे।
शेयर करे-

रूड़की। रुड़की से एक बड़र खबर आ रही है। रूड़की के पास नारसन में स्थित एक लोहा फैक्ट्री में धमाका होने से 15 श्रमिकों के झुलसने की खबर है। झुलसे श्रमिकों को रूड़की और मुजफ्फरनगर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसा रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ है। बताया जा रहा है कि नारसन में गायत्री स्टील्स के नाम की एक फैक्ट्री है। रात में फैक्ट्री में तेज धमाका हो गया जिससे 15 श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए। आनन फानन में गंभीर रूप से झुलसे श्रमिकों को रूड़की और मुजफ्फरनगर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना को कारखाना प्रबंधन ने छुपाने का प्रयास भी किया लेकिन इसकी भनक पुलिस को लग गई। जानकारी मिलने पर फोरेंसिक और दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया और जांच शुरू कर दी है।

 

रूड़की नारसन स्थित लोहा फैक्ट्री में धमाका, 15 श्रमिक झुलसे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *