Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के करीबियों पर पंजाब पुलिस का छापा, एक साथ सौ से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी।

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के करीबियों पर पंजाब पुलिस का छापा, एक साथ सौ से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी।
शेयर करे-

चंडीगढ़। मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल गोल्डी बराड़ के करीबियों पर पंजाब पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुजाब पुलिस ने गोल्डी बराड़ के सौ से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है। गोल्डभ् बराड़ के करीबियों को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस ने मोगा, फिरोजपुर, तरनतारन और अमृतसर ग्रामीण में पुलिस कार्रवाई की है। मुक्तसर में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के रिश्तेदारों व नजदीकियों के घर में पुलिस ने छापामारी की। उनसे गैंगस्टर के बारे में पूछताछ की जा रही है। वहीं गोल्डी बराड़ के नजदीकियों में, जो जेल में बंद हैं या जमानत पर आए हुए हैं, की रिपोर्ट भी ली जा रही है। गुरूवार की सुबह पुलिस ने कार्रवई शुरू की है।

बठिंडा में पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के 81 ठिकानों पर छापामारी की। पुलिस की 30 टीमों में शामिल साढे़ तीन सौ पुलिसकर्मी गुरुवार सुबह ही छापामारी के लिए रवाना हो गए थे। शहर के भागू रोड पर एक ठिकाने में दबिश देने खुद एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि जिले में गैंगस्टर बराड़ के 81 ठिकाने हैं जहां पर आज छापे मारे गए हैं। गैंगस्टर गोल्डी द्वारा अपने ठिकानों पर साथियों को छिपा कर रखने की संभावना के चलते पुलिस ने रेड की है। एसएसपी ने बताया कि अभी पुलिस का सर्च अभियान जारी है। जो भी बरामदगी होगी उसके बारे में मीडिया को बताया जाएगा।

बता दें के गोल्डी बराड़ लारेंस विश्नोई गैंग का है और उस पर 13 मामले दर्ज हैं। इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है।

 

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के करीबियों पर पंजाब पुलिस का छापा, एक साथ सौ से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *