Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

धारी के दुदली गांव में लगाए पिंजरे में फंसा गुलदार, आदमखोर या नहीं जांच में जुटा वन विभाग।

धारी के दुदली गांव में लगाए पिंजरे में फंसा गुलदार, आदमखोर या नहीं जांच में जुटा वन विभाग।
शेयर करे-

हल्द्वानी। भीमताल क्षेत्र के धारी इलाके में लगाए गए एक पिंजरे में गुलदार कैद हुआ है। वन विभाग इसकी जांच में जुटा है कि पिंजरे में कैद गुलदार आदमखोर है या नहीं। गुलदार को ट्रैंक्यूलाइज कर रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया है, जहां उसकी जांच की जा रही है। भीमताल क्षेत्र में वन्य जीव के हमले में तीन महिलाओं की मौत हो चुकी है जिसके बाद से ही ग्रामीणों में भय का माहैल् बना हुआ है। इधर कुछ दिनों पूर्व ग्रामीणों ने खुटानी में धरना देकर हल्द्वानी-भीमताल मार्ग पर जाम लगा दिया था। इधर, वन विभाग ने वन्य जीव प्रभावित क्षेत्र में कई जगह पर पिंजरे लगाए थे। इधर शनिवार की सुबह धारी ब्लॉक के दुदली गांव में लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को टैंक्यूलाइज कर रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया है। जहां पर जांच की जा रही है कि गुलदार नरभक्षी है य नहीं।

 

धारी के दुदली गांव में लगाए पिंजरे में फंसा गुलदार, आदमखोर या नहीं जांच में जुटा वन विभाग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *