Headlines

कुमाऊ मंडल के 12 इंस्पेक्टर इधर से उधर, पहले किए गए तबादलों में डीआईजी ने किया फेरबदल, अब नई जगह दी तैनाती

कुमाऊ मंडल के 12 इंस्पेक्टर इधर से उधर, पहले किए गए तबादलों में डीआईजी ने किया फेरबदल, अब नई जगह दी तैनाती
शेयर करे-

हल्द्वानी। डीआईजी कुमाऊ रेंज डा. योगेंद्र सिंह रावत ने कुमाऊ मंडल में 12 निरीक्षकों का तबादला करते हुए उन्हें नई तैनाती दी है। देर शाम जारी आदेश मं उधम सिंह नगर में तैनात निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू को चंपावत, राजेश यादव को अल्मोड़ा से नैनीताल, नासिर हुसैन को अल्मोड़ा से उधम सिंह नगर, श्वेता दिगारी को अल्मोड़ा से नैनीताल, अजय लाल साह को अल्मोड़ा से उधम सिंह नगर, राजेंद रावत को बागेश्वर से उधम सिंह नगर, त्रिलोक राम को बागेश्वर से उधम सिंह नगर, प्रभात कुमार को पिथौरागढ़ से नैनीताल, हिमांशु पंत को पिथौरागढ़ से उधम सिंह नगर और मोहन चंद्र पाण्डेय को पिथौरागढ़ से नैनीताल स्थानानतरित किया गया है। इन सभी निरीक्षकों का पूर्व में दूसरे जिलों में तबादला किया था जिसके बाद इनके कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए इन्हें दूसरे जिलों में तैनाती दी गई है। डीआईजी ने अल्मोड़ा जिले में तैनात चार इंस्पेक्टरों को नए तैनाती स्थल पर भेजा है। पहले यहां पर तैनात इन निरीक्षकों का पिथौरागढ़ और बागेश्वर भेजा गया था जिसके बाद इसमें बदलाव किया गया है। यहीं फेरबदल दूसरे जिलों के निरीक्षकों के पक्ष में भी किया गया है। उन्हें भी तत्काल नई तैनाती स्थल पर भेजा गया है। इसके अलावा उधम सिंह नगर में तैनात निरीक्षक नरेश चौहान को चंपावत, दिनेश सिंह फर्त्याल को उधम सिंह नगर से अल्मोड़ा भेजा गया है। पहले इन दोनों निरीक्षकों को नैनीताल भेजा गया था।

कुमाऊ मंडल के 12 इंस्पेक्टर इधर से उधर, पहले किए गए तबादलों में डीआईजी ने किया फेरबदल, अब नई जगह दी तैनाती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *