Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

शोक संतप्त परिजनों से मिले विधायक सुमित हृदयेश।

शोक संतप्त परिजनों से मिले विधायक सुमित हृदयेश।
शेयर करे-

हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने रविवार को भीमताल के तोक ताड़ा में बाघ के हमले में मारी गई निकिता शर्मा के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को बाघ को जल्द पकडऩे के निर्देश दिए। बता दें कि भीमताल ब्लॉक के ग्राम सभा अलचौना के तोक ताड़ा में 22 वर्षीय निकिता शर्मा पुत्री विपिन शर्मा को बीते दिनों बाघ ने अपना निवाला बना था। इससे पहले भी बाघ दो अन्य महिलाओं को अपना निवाला बना चुका है। साथ ही कई लोगों को जख्मी कर चुका है। इस बीच रविवार को ‌हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश भीमताल के तोक ताड़ा स्थित निकिता शर्मा के घर पहुुंचे। जहां उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की और परिवारजनों को ढ़ांढस बंधाया। कहा कि इस दुरूख की घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। इस बीच विधायक सुमित हृदयेश ने डीएफओ चन्द्र शेखर जोशी से दूरभाष पर वार्ता कर वन विभाग की टीम को बाघ को जल्द से जल्द पकडऩे के निर्देश दिए। विधायक ने डीएफओ से कहा कि ग्रामवासियों में अत्यंत दहशत बनी हुई है। कहा कि बाघ लगातार इंसानों पर हमला कर रहा है। लिहाजा इसे पकड़ कर जल्द लोगों को आतंक से निजात मिलाई जाए। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल, ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट, ग्राम प्रधान पूरन भट्ट, लक्ष्मण गंगोला, पूर्व नगर पालिका वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व भीमताल नगर पंचायत अध्यक्ष देवेन्द्र चनौतिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व राज्य मंत्री डॉ केदार पलडिय़ा, नवीन पलडिय़ा, कृष्णनन्द भट्ट, मुकेश पलडिय़ा, नगर अध्यक्ष डी के डालाकोटी, हेमा परगाई, पीसी नौगाई, आशा आर्या, निर्मला आर्या, शुभम नैनवाल, दीवान राम, सुरेन्द्र परिहार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शोक संतप्त परिजनों से मिले विधायक सुमित हृदयेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *