हल्द्वानी। बनभूलपुरा दंगा भड़काने के मास्टर माइंड अब्दुल मलिक को नगर निगम की ओर से 2 करोड़ 44 लाख रूपए का वसूली नोटिस भेजजा है। साथ ही ताकीद की गई है कि एक्त रकम को 15 फरवरी तक नगर निगम के पक्ष में जमा कराना सुनिश्चित करें। दंगे में नगर निगम समेत पुलिस प्रशासन को करोड़ों रूपए की चपत लगाई गई है। नगर निगम ने नुकसान का आंकलन कर वसूली नोटिस भेज दिया है। गौरतलब है कि बीती 8 फरवरी को बनभूलपुरा के मलिक के बगीचा में अवैध धार्मिक स्थल ढहाए जाने पर बवाल हो गया था। दंगाईयों ने पुलिस, प्रशासन, नगर निगम और मीडिया कर्मियों पर पथराव कर दिया था। सैकड़ों वाहनांें में आग लगा दी गई। हालात केा काबू में करने के लिए प्रशासन ने जहां दंगाइयों को गोली मारने के आदेश देने पड़े वहीं शहर में कफ्र्यू लगाना पड़ा। आगजनी में हुए नुकसान का आंकलन करने के बाद नगर निगम ने मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को 2 करोड़ 44 500 रूपए का वसूली नोटिस भेज कर 15 फरवरी तक निगम के पक्ष में जमा करने को कहा गया है।



Chief Editor, Aaj Khabar
