Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

मूल निवास और भू कानून पर भाजपा ही लेगी जन पक्षीय निर्णय:भट्ट

मूल निवास और भू कानून पर भाजपा ही लेगी जन पक्षीय निर्णय:भट्ट
शेयर करे-

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी की मौजूदगी में लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत आज पार्टी संयुक्त मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी बैठक संपन्न हुई। जिसमे श्री भट्ट ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा, लोकसभा चुनाव में जीत इतनी प्रचंड होनी चाहिए कि वर्षों तक विरोधी खड़े नही हो पाएं । हमारी सरकार ने राज्य निर्माण किया, विकास किया और मूल निवास एवं भू कानून जैसे विषयों पर भी जनता के पक्ष में निर्णय भाजपा ही लेगी । वहीं मुख्यमंत्री धामी ने कहा, हम सभी सौभाग्यशाली हैं जो श्री राम को सैकड़ों वर्षों के बाद अपने जन्मस्थान में विराजते देख रहे हैं और पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में राम राज के प्रत्यक्षदर्शी बन रहे हैं। साथ ही भू कानून समेत तमाम मुद्दों पर विपक्षी भ्रम के जवाब में कहा, राज्यहित में ऐसे तमाम विषयों का समाधान भाजपा ने किया है, करती है और करेगी भी सिर्फ भाजपा। आम चुनावों की तैयारियों को लेकर हुई पार्टी का यह महत्वपूर्ण बैठक आज राजधानी के एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए श्री भट्ट ने कहा, आगामी लोकसभा चुनाव में हमारा जीतना सौ फीसदी तय है। लेकिन हमारी चुनौती है वो प्रचंड जीत, जिसके बाद विपक्ष वर्षों तक ठीक से खड़े होने की स्थिति में नहीं रहे। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव में पूरी तरह से मोर्चों पर आधारित होगा, लिहाजा मोर्चों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्यक्रमों को नीचे तक पहुंचाना है। 5 जनवरी से लेकर चुनाव तक प्रत्येक मोर्चे को पूरी तरह से सक्रिय होकर दिए लक्ष्य अनुशार काम करना है और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत कर कहा, विपक्ष के पास जनता का सामने करने का साहस नहीं है तभी जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर अफवाह एवं भ्रम फैलाकर वे परदे के पीछे से राज्य के विकास को अवरूद्ध करना चाहते हैं। लिहाजा हमे जनता में जाकर भाजपा सरकारों के ट्रेक रिकॉर्ड को रखना है। साथ सरकार के कामों के साथ साथ विश्वास भी जगाना है कि शीघ्र ही यूसीसी, मूल निवास और सख्त भू कानून भी भाजपा सरकार में ही लेकर आएगी। सभी कार्यकर्ताओं को चुनावों के लिए पूरी तरह जुटना है और जीत के सभी सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त करने हैं। बैठक में प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार ने कहा कि सभी मोर्चों को राष्ट्रीय नेतृत्व से आए कार्यक्रमों के अतिरिक्त भी अपने अपने स्तर पर जनता से जुड़ने के अन्य अभियान भी चलाने हैं। जिसमे केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं की जानकारी आम जनता के मध्य रखनी है ताकि उनका पार्टी के प्रति विश्वास अधिक मजबूत हो।

मूल निवास और भू कानून पर भाजपा ही लेगी जन पक्षीय निर्णय:भट्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *