Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

राज्य स्तरीय जुजित्सु प्रतियोगिता के लिए हल्द्वानी में 23 से लगेगा खिलाड़ियों का जमावड़ा।

राज्य स्तरीय जुजित्सु प्रतियोगिता के लिए हल्द्वानी में 23 से लगेगा खिलाड़ियों का जमावड़ा।
शेयर करे-

हल्द्वानी। जुजित्सु एशोसिएसन ऑफ़ उत्तराखण्ड के तत्वावधान में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 23 से 25 दिसंबर तक हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 जिलों के पांच सौ से ज्यादा खिलाड़ी और 40 आफ़िशियल्स भाग लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ 24 दिसंबर को जुजित्सु एशोसियेसन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एशियाई कोच विनय कुमार जोशी करेंगे। इस प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ी 24 एवं 25 फ़रवरी 2024 को देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय खेल परिसर में जुजित्सु एशोसियेसन ऑफ़ इंडिया की ओर से आयोजित राष्ट्रीय जुजित्सु चैंपियनशिप- 2024 में प्रतिभाग करेंगे। कार्यकारी निदेशक जोशी ने बताया कि हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने जा रही उत्तराखण्ड स्टेट जुजित्सु चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए उत्तराखण्ड सरकार की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य 25 दिसंबर को पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर पदक विजेता खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित करेंगी। प्रतियोगिता में जूजित्सु खेल की नेवाजा, फ़ाइटिंग, कांटेक्ट एवं डुओ-शो स्पर्धा का आयोजन विभिन्न भार वर्गों में होगा। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय महासचिव अमित अरोड़ा, प्रदेश अध्यक्ष रशिका सिद्धिकी, संरक्षक रवि मोहन अग्रवाल, मुख्यमंत्री पत्रकार कल्याण कोष के सदस्य दिनेश जोशी, कैलाश सिंह बिष्ट, सुभाष गुप्ता सहित कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी तथा गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे।

राज्य स्तरीय जुजित्सु प्रतियोगिता के लिए हल्द्वानी में 23 से लगेगा खिलाड़ियों का जमावड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *