Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

“राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा ‘आयुष्मान भव’ अभियान का शुभारंभ: स्वास्थ्य सेवाओं की संतृप्ति के लिए राष्ट्रव्यापी पहल”

"राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा 'आयुष्मान भव' अभियान का शुभारंभ: स्वास्थ्य सेवाओं की संतृप्ति के लिए राष्ट्रव्यापी पहल"
शेयर करे-

देहरादून। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को गांधीनगर, गुजरात से ‘आयुष्मान भव’ अभियान का वर्चुअली शुभारंभ किया। आयुष्मान भव अभियान केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की एक व्यापक राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य सेवा पहल है, जिसका उद्देश्य देश के हर गांव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाओं की संतृप्ति कवरेज प्रदान करना है। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2023 तक ‘सेवा पखवाड़ा’ के दौरान चलाया जाएगा।

‘आयुष्मान भव’ अभियान के अंतर्गत आयुष्मान-आपके द्वार 3.0, स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयुष्मान सभाओं का आयोजन और हर गांव व पंचायत में आयुष्मान मेलों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं के कवरेज को अधिक से अधिक करना है।

‘आयुष्मान भव’ अभियान के शुभारंभ के अवसर पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम राजभवन में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मौजूद रहे।

राज्यपाल ने कहा कि ‘आयुष्मान भव’ योजना भारत के 140 करोड़ लोगों के जीवन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए और लोगों के जीवन को सुखमय बनाने के लिए एक बड़ा क्रांतिकारी अभियान है।

राज्यपाल ने कहा कि हमारे गांव और कस्बों में रहने वाली माताओं-बहनों, बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए उन तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने और जागरूक करने के लिए ‘आयुष्मान भव’ एक आधारभूत अभियान की शुरुआत हुई है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘आयुष्मान भव’ अभियान निश्चित रूप से समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने में सफल होगा।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि ‘आयुष्मान भव’ अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में 700 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10-10 शिविरों का आयोजन होगा जिनमें स्वयंसेवी संस्थाएं, एनएसएस, रेडक्रॉस सोसायटी, स्काउट्स-गाइड्स एवं रोवर रेंजर्स के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, शहरी विकास, पंचायतीराज, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे।"राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा 'आयुष्मान भव' अभियान का शुभारंभ: स्वास्थ्य सेवाओं की संतृप्ति के लिए राष्ट्रव्यापी पहल" "राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा 'आयुष्मान भव' अभियान का शुभारंभ: स्वास्थ्य सेवाओं की संतृप्ति के लिए राष्ट्रव्यापी पहल" "राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा 'आयुष्मान भव' अभियान का शुभारंभ: स्वास्थ्य सेवाओं की संतृप्ति के लिए राष्ट्रव्यापी पहल" "राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा 'आयुष्मान भव' अभियान का शुभारंभ: स्वास्थ्य सेवाओं की संतृप्ति के लिए राष्ट्रव्यापी पहल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *