Headlines

उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में आईपीएस अफसरों के बंपर तबादले; देर रात शासन ने जारी की लिस्ट, मीणा बने एसएसपी नैनीताल, डोभाल को हरिद्वार की कमान।।

उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में आईपीएस अफसरों के बंपर तबादले; देर रात शासन ने जारी की लिस्ट, मीणा बने एसएसपी नैनीताल, डोभाल को हरिद्वार की कमान।।
शेयर करे-

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस महकमे से इस समय की महत्वपूर्ण खबर यह है कि शासन ने आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। इस सूची में, तुरंत प्रभाव से निम्नलिखित भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को उनके नाम के सामने स्थित स्तम्भ 3 से स्तम्भ 4 पर जनहित या रिक्ति के संदर्भ में स्थानांतरित किया गया है।

नीलेश आनंद भरणे को पुलिस महानिदेशक (पी एंड एम) नामित किया गया है, जबकि दिलीप सिंह कुंवर को पुलिस उपमहानिदेशक के रूप में नियुक्ति दी गई है।

प्रहलाद नारायण मीणा को नैनीताल के एसएसपी (सुपरिंडेंट ऑफ पुलिस) बनाया गया है।

अजय सिंह को देहरादून के एसपी और प्रवीण डोभाल को हरिद्वार के एसएसपी के रूप में नियुक्ति दी गई है।

रेखा यादव को चमोली के पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।

पंकज भट्ट को सेना नायक की 46वीं वाहिनी पीएसी में तैनात कर दिया गया है।

योगेंद्र सिंह रावत को कुमाऊं के पुलिस उपमहानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में आईपीएस अफसरों के बंपर तबादले; देर रात शासन ने जारी की लिस्ट, मीणा बने एसएसपी नैनीताल, डोभाल को हरिद्वार की कमान।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *