Headlines

Rishikesh: ऋषिकेश में गीता प्रेस कार्यक्रम, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री धामी ने ‘कल्याण’ पत्रिका के शताब्दी अंक का किया विमोचन

Rishikesh: ऋषिकेश में गीता प्रेस कार्यक्रम, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री धामी ने ‘कल्याण’ पत्रिका के शताब्दी अंक का किया विमोचन
शेयर करे-

Rishikesh: ऋषिकेश में आज गीता प्रेस द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संतगणों की उपस्थिति में मासिक पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक तथा आरोग्यांक (गुजराती संस्करण) का विमोचन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने ‘कल्याण’ पत्रिका की शताब्दी यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पत्रिका केवल धर्म प्रचार तक सीमित नहीं रही, बल्कि राष्ट्र निर्माण, संस्कृति संरक्षण और चरित्र निर्माण की दिशा में भी निरंतर मार्गदर्शक बनी। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आधुनिक भारत तक ‘कल्याण’ ने सनातन विचारधारा की सशक्त आवाज को जीवित रखा है। उन्होंने कहा कि यह पत्रिका समय के साथ बदली नहीं, बल्कि समय को दिशा देती रही।

अमित शाह ने कहा कि गीता प्रेस, गोरखपुर केवल एक प्रकाशन संस्था नहीं, बल्कि भारतीय हिंदू धार्मिक साहित्य के प्रचार-प्रसार का एक मजबूत सामाजिक और सांस्कृतिक स्तम्भ है, जिसने पीढ़ियों को भारतीय मूल्यों से जोड़े रखा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के व्यापक प्रचार-प्रसार में गीता प्रेस का योगदान असाधारण और अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि ‘कल्याण’ जैसी पत्रिकाएं समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य कर रही हैं।

कार्यक्रम में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, विधायक उमेश शर्मा काऊ, श्रीमती रेनू बिष्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि, संतगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Rishikesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *