Rishikesh: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण कर चारधाम यात्रा से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंजीकरण प्रक्रिया, प्रतीक्षा कक्ष, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सुविधाएं और यात्री सहायता केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को यात्रा के किसी भी चरण में असुविधा न हो। सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित, श्रद्धालु-केंद्रित और समयबद्ध तरीके से संचालित की जाएं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा प्रबंधन की यह व्यवस्था यात्रियों को एक सुरक्षित, सुगम और यादगार अनुभव प्रदान करने की दिशा में अहम भूमिका निभा रही है।
मुख्यमंत्री धामी ने जोर देकर कहा, “हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि चारधाम यात्रा हर श्रद्धालु के लिए सहज, सुरक्षित और अविस्मरणीय हो। इसी लक्ष्य को लेकर यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को निरंतर सशक्त किया जा रहा है।”
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

