Headlines

Rishikesh: आरटीओ ऑफिस ऋषिकेश के पास ट्रक-ट्रोला टक्कर में लगी आग, दो चालकों की मौत, एक घायल

Rishikesh: आरटीओ ऑफिस ऋषिकेश के पास ट्रक-ट्रोला टक्कर में लगी आग, दो चालकों की मौत, एक घायल
शेयर करे-

Rishikesh: बुधवार तड़के ऋषिकेश स्थित आरटीओ ऑफिस के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा एक ट्रोले और बोरिंग मशीन से लदे ट्रक की टक्कर के बाद हुआ, जिसके बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई।

सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से हेड कांस्टेबल अर्जुन पंवार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। हादसे में ट्रोला पूरी तरह जल गया और उसका चालक मौके पर ही जलकर मौत के शिकार हो गया। वहीं ट्रक चालक की भी जान चली गई।

टक्कर के समय ट्रक में मौजूद एक अन्य व्यक्ति को गंभीर हालत में एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *