Rishikesh: हीरालाल रोड स्थित एक कबाड़ी की दुकान में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई, जिसमें एक युवक की जलकर मौत हो गई। सुबह करीब 3:30 बजे लगी इस आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
शटर तोड़कर अंदर पहुंची टीम को दुकान के अंदर एक युवक का जला हुआ शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
प्रत्यक्षदर्शी शिव कुमार के अनुसार, आग लगने के दौरान उन्होंने बचाओ-बचाओ की आवाज सुनी, लेकिन शटर बंद होने के कारण युवक को बाहर नहीं निकाल पाए। कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या युवक संभवतः दुकान के ऊपरी हिस्से की खिड़की से अंदर आया होगा और आग की चपेट में आ गया। वहीं, फायर अफसर गिरीश लोनी ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Chief Editor, Aaj Khabar
