Headlines

Dehradun: 54 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, बरेली से जुड़ा है तार।

Dehradun: 54 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, बरेली से जुड़ा है तार।
शेयर करे-

Dehradun: देहरादून में नशे के सौदागरों पर एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) उत्तराखंड की सख्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में एसटीएफ की एएनटीएफ टीम ने थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान 54 लाख रुपये की अवैध स्मैक और 63,490 रुपये नकद के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आशीष सिंघल, पुत्र स्व. गिरधारी लाल सिंघल, निवासी मकान नंबर 62-सी, रेस कोर्स, नई बस्ती, देहरादून के रूप में हुई है। उसे सामुदायिक भवन, मोथरावाला (थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र) से देर रात दबोचा गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह यह मादक पदार्थ उत्तर प्रदेश के बरेली से लाया था और स्थानीय स्तर पर युवाओं को छोटी-छोटी पुड़ियों के रूप में सप्लाई करता था।

बताया गया कि अभियुक्त पेशे से एक सिक्योरिटी गार्ड है और पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कोतवाली देहरादून से जेल जा चुका है। बरामद की गई नकदी भी उसने स्मैक की बिक्री से अर्जित करना स्वीकार किया है।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने पूरे राज्य में ड्रग्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, जिसके तहत यह ऑपरेशन चलाया गया।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में इंस्पेक्टर विपिन बहुगुणा, उप निरीक्षक प्रवीण पुंडीर, भावना कर्णवाल, हेड कांस्टेबल मनमोहन, देवेन्द्र ममगाईं, बृजमोहन, कांस्टेबल दीपक चंदोला, दीपक नेगी, रामचंद्र सिंह और अमीर हुसैन शामिल रहे।

इस कार्रवाई को उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में एक अहम कदम माना जा रहा है।

For latest news updates click here 

Dehradun

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *