Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

मणिपुर में दो छात्रों की हत्या के मामले में चार गिरफ्तार, चुराचांदपुर में आज बंद का ऐलान

मणिपुर में दो छात्रों की हत्या के मामले में चार गिरफ्तार, चुराचांदपुर में आज बंद का ऐलान
शेयर करे-

इंफाल। सीबीआई ने मणिपुर में 2 छात्रों की हत्या के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। इन्हें चुराचांदपुर से पकड़ा गया है। जांच एजेंसी सभी आरोपियों को असम के गुवाहाटी ले गई है। गिरफ्तार लोगों में हत्या का मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी भी है। जबकि उनकी दो बेटियों को भी सीबीआई अपने साथ ले गई है। बेटियां नाबालिग हैं, ऐसे में उन्हें किसी रिश्तेदार को सौंपा जाएगा।

मुख्यमंत्री एन बीरेन ने भी चार लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इनके नाम पाओमिनलुन हाओकिप, एस. मालस्वान हाओकिप, लिंग्नेइचोन बाइट और टिन्नुपिंग हैं। उन्होंने कहा कि हम दोषियों को मौत की सजा दिलाएंगे। उधर, चार आरोपियों के गिरफ्तारी का विरोध भी शुरू हो गया है। चुराचांदपुर में प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तार लोगों को बेकसूर बताते हुए 48 घंटे में रिहाई की मांग की। उन्होंने रविवार रात से जिले में बंद का ऐलान कर दिया। इसके बाद राज्य में सेल्युलर इंटरनेट बैन 6 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया। वहीं, लापता बच्चों के परिजनों का कहना है कि जब तक शव बरामद नहीं हो जाते, तब तक उन्हें शांति नहीं मिलेगी।

मणिपुर में 23 सितंबर को इंटरनेट बहाली के बाद मैदानी इलाकों से 27 और पहाड़ से 14 युवाओं के गायब होने की जानकारी सामने आई थी। इनका अब तक पता नहीं चला है।

 

मणिपुर में दो छात्रों की हत्या के मामले में चार गिरफ्तार, चुराचांदपुर में आज बंद का ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *