Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

स्पेन के नाइट क्लब में आग से 11 लोगों की मौत, बर्थ डे पार्टी के दौरान दर्दनाक हादसा

स्पेन के नाइट क्लब में आग से 11 लोगों की मौत, बर्थ डे पार्टी के दौरान दर्दनाक हादसा
शेयर करे-

मैड्रीड। स्पेन के मर्सिया शहर के एक नाइट क्लब में रविवार रात भीषण आग लग गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हैं। आग के बाद क्लब की छत गिर गई। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है, जिन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आग किस कारण से लगी इसका पता फिलहाल नहीं चल पाया है। सरकार ने तीन दिन के शोक की घोषणा की है।

मर्सिया शहर के ला फॉन्डा क्लब में बर्थ डे से सेलिब्रेशन की पार्टी चल रही थी। इसी दौरान ब्लक की लाइट गुल हो गई। इसी बीच आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग के बाद क्लब की छत गिर गई जिसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है। मलबे में दबे लोगों को ढूंढने में भी दिक्कत हो रही है। सरकार ने हादेस के बाद तीन दिन के शोक की घोषणा करते हुए मर्सिया सिटी हॉल के बाहर लगा राष्ट्रीय झंडा आधा झुका दिया है।

स्पेन के नाइट क्लब में आग से 11 लोगों की मौत, बर्थ डे पार्टी के दौरान दर्दनाक हादसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *