Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

नरेंद्र नगर पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ।

नरेंद्र नगर पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ।
शेयर करे-

देहरादून। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्ष में आज होने वाले मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को नरेंद्रनगर पहुंचे। यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम नेताओं ने उनका स्वागत किया। आज होने वाली में बैठक में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के अलावा इन चारों राज्यों के दो-दो मंत्री और केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। बैठक में उत्तराखंड की ओर से दून वैली इको जोन का नोटिफिकेशन रद्द करने के साथ ही सीमांत क्षेत्र से पलायन और इसके निदान के एजेंडे को चर्चा में रखा जाएगा। बैठक में शामिल होने के बाद योगी आदित्यनाथ केदारनाथा धाम भी जाएंगे। आठ अक्टूबर को यानि रविवार को वह बदरीनाथ धाम के दर्शन करेंगे और यहीं से वह लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *