Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Almora: अल्मोड़ा में बारिश के कहर से मचा हाहाकार, भारी मलबे ने मकान को बनाया निशाना; एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Almora: अल्मोड़ा में बारिश के कहर से मचा हाहाकार, भारी मलबे ने मकान को बनाया निशाना; एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
शेयर करे-

Almora: पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के बीच अल्मोड़ा जिले के हवालबाग विकासखंड के ओडयूड़ा गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। भारी मलबा मकान में घुसने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दबकर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब चार बजे जिला आपदा कंट्रोल रूम को 112 के माध्यम से मकान में मलबा घुसने और लोगों के दबे होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही राहत-बचाव दलों को मौके के लिए रवाना किया गया।

बताया गया कि मकान के एक हिस्से में परिवार के बुजुर्ग मौजूद थे, जो सुरक्षित बच गए। वहीं, बगल के कमरे में परिवार की बहू, उनका बेटा और बेटी सो रहे थे। इसी दौरान मकान के पीछे की ओर से आया भारी मलबा दीवार तोड़कर कमरे में घुस गया और तीनों लोग मलबे में दब गए।

रेस्क्यू टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। मौके पर सीओ रानीखेत, एसडीएम, तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी भी पहुंचे और राहत-बचाव अभियान की निगरानी की। दो एंबुलेंस भी मौके पर भेजी गईं।

मलबा हटाने के लिए तीन जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। प्रशासन के अनुसार सड़क को खोल दिया गया है और शेष मलबा हटाने का काम जारी है। मृतकों के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा देने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने शाम तक मुआवजा प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास करने की बात कही है।

बारिश के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और मलबे के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Almora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *