Headlines

Nainital: कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला कार्यभार, शिक्षकों ने किया जोरदार स्वागत

Nainital: कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला कार्यभार, शिक्षकों ने किया जोरदार स्वागत
शेयर करे-

Nainital: कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने मंगलवार को विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलपति पद का कार्यभार ग्रहण किया। वर्तमान में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्यरत प्रो. लोहनी को राजभवन की ओर से कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

कार्यभार ग्रहण करने पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. रजनीश पांडे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न अधिकारियों और शिक्षकों ने भी प्रो. लोहनी का अभिनंदन किया।

स्वागत करने वालों में प्रो. संजय पंत, प्रो. अमित जोशी, डॉ. नंदन बिष्ट, डॉ. एस.एस. बरगली, वित्त नियंत्रक कमलेश भंडारी, राकेश कुमार, डॉ. सावित्री कैरा, डॉ. शीर्ष मौर्य, डॉ. रीना सिंह, नवीन पनेरू और डॉ. चंद्रकला रावत शामिल रहे। वहीं, कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी और डॉ. शिवांगी ने पुष्पगुच्छ भेंट करने के साथ शॉल ओढ़ाकर प्रो. नवीन चंद्र लोहनी का स्वागत किया।

प्रो. लोहनी के कार्यभार संभालने के बाद विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *