Headlines

Dehradun: देहरादून में भारी बारिश बनी जानलेवा, प्रेमनगर में तेज बरसाती बहाव में कार बहने से युवक-युवती की मौत, एक युवती घायल

Dehradun: देहरादून में भारी बारिश बनी जानलेवा, प्रेमनगर में तेज बरसाती बहाव में कार बहने से युवक-युवती की मौत, एक युवती घायल
शेयर करे-

Dehradun: देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में भारी बारिश के बीच देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। लोअर कंडोली-पौंधा रोड स्थित कंडोली पुल के पास तेज बरसाती बहाव में एक क्रेटा कार बहकर खाले में जा गिरी। हादसे के समय कार में एक युवक और दो युवतियां सवार थीं।

सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की डाकपत्थर टीम अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और रात में ही सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया। तेज बहाव और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने लगातार सर्चिंग की।

अभियान के दौरान घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर एक युवती को घायल अवस्था में बरामद कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं कार सवार 20 वर्षीय अक्षय पुत्र मुकेश, निवासी जयपुर, राजस्थान और एक अन्य युवती के शव बरामद किए गए। दोनों शवों को आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

एसडीआरएफ के अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर ने बताया कि भारी बारिश के कारण रपटे पर बरसाती पानी का बहाव बेहद तेज था, जिसके चलते कार खाले में बह गई और करीब दो किलोमीटर दूर जाकर मिली। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि एक युवती घायल हुई है।

हादसे की भयावहता के बीच एक युवती का बच जाना भी राहत की बात रही। करीब दो किलोमीटर तक तेज बहाव में कार के बहने के बावजूद एसडीआरएफ ने उसे घायल अवस्था में सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *