Headlines

Uttarakhand: धामी सरकार में जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार, सीएम पहुंचे दिल्ली

Uttarakhand: धामी सरकार में जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार, सीएम पहुंचे दिल्ली
शेयर करे-

Uttarakhand: उत्तराखंड में धामी सरकार के कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद सियासी हलचल बढ़ गई है। माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है और नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण संपन्न होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस मसले पर चर्चा के लिए दिल्ली रवाना हो चुके हैं, जहां पहले से ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मौजूद हैं। अब राज्यपाल के भी दिल्ली जाने की खबर है, जिससे सियासी समीकरण और भी दिलचस्प हो गए हैं। इस राजनीतिक हलचल के बीच सभी की निगाहें संभावित कैबिनेट विस्तार पर टिकी हैं।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *