Headlines

Rishikesh: ऋषिकेश में समर्थकों के बीच फिर भावुक हुए प्रेमचंद अग्रवाल, रुआंसे होकर की बड़ी अपील

Rishikesh: ऋषिकेश में समर्थकों के बीच फिर भावुक हुए प्रेमचंद अग्रवाल, रुआंसे होकर की बड़ी अपील
शेयर करे-

Rishikesh: उत्तराखंड सरकार से मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद प्रेमचंद अग्रवाल जब अपनी विधानसभा ऋषिकेश पहुंचे, तो वहां उनका भावनात्मक स्वागत हुआ। बड़ी संख्या में जुटे बुजुर्गों और युवाओं को भावुक देख प्रेमचंद अग्रवाल भी अपने जज्बात रोक नहीं पाए और फिर से रुआंसे हो गए। उन्होंने समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि वे संयम बनाए रखें, किसी भी तरह के प्रदर्शन से दूर रहें और आपसी सौहार्द बिगड़ने न दें।

कार्यकर्ताओं की बैठक में वरिष्ठ नेत्री पुष्पा ध्यानी समेत कई नेताओं ने उनके खिलाफ गलत माहौल तैयार करने और दुष्प्रचार किए जाने के आरोप लगाए, जिसके चलते उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ा। स्थानीय नेताओं ने ऋषिकेश के विकास में उनके योगदान की सराहना करते हुए 2027 में बड़े अंतर से जीत दिलाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में अपनी भूमिका को याद दिलाया और कहा कि उनकी बातों को सोशल मीडिया पर तोड़-मरोड़ कर गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने कहा कि अब उनका पूरा जीवन समाजसेवा और उत्तराखंड के विकास के लिए समर्पित रहेगा। साथ ही, उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने, किसी के साथ गलत व्यवहार न करने और सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों से बचने की अपील की, ताकि प्रदेश का माहौल शांतिपूर्ण बना रहे।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *