Haridwar: कोतवाली क्षेत्र के अकोढा कलां गांव निवासी 34 वर्षीय मनोज, जो लक्सर शुगर मिल में ठेकेदार के तहत मजदूरी का कार्य करता था, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को तबीयत खराब होने के बावजूद वह काम पर गया, लेकिन अचानक लापता हो गया। काफी देर तक वापस न लौटने पर साथी श्रमिकों ने उसकी तलाश शुरू की, तो उसका शव मिल के नाले में बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण शुगर मिल गेट पर एकत्र हुए और शव को वहीं रखकर हंगामा व धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक की पत्नी को नौकरी और परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस व मिल प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। परिजनों ने मिल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे प्रदर्शन जारी रखेंगे। इस बीच, मिल प्रबंधन ने एसपी सिंह से बातचीत की, जिन्होंने कहा कि परिजनों से वार्ता चल रही है और जल्द समाधान निकाला जाएगा।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
