Headlines

Uttarakhand: चमोली में बोलेरो खाई में गिरी, एक की मौत दो गंभीर

Uttarakhand: चमोली में बोलेरो खाई में गिरी, एक की मौत दो गंभीर
शेयर करे-

Uttarakhand: उत्तराखंड के चमोली जिले में सोमवार सुबह नारायणबगड़ ब्लॉक के मींग गधेरा–हंसकोटी–खेनोली मोटर मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। गड़कोट लेलाछिमा तोक के पास बोलेरो (UK TA–2296) अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में तीन लोग सवार थे।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और DDRF की टीम मौके पर पहुंची। संयुक्त टीम ने खाई में उतरकर सभी घायलों को बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया। तीनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रकाश सिंह (35), निवासी गड़कोट, को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों की पहचान दर्शन सिंह (33) और विक्रम सिंह (28), निवासी ग्वाड़ लगा गड़कोट, के रूप में हुई है। दोनों का उपचार जारी है। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

दो दिन पहले रुद्रप्रयाग में भी इसी तरह वाहन बेकाबू होकर खेत में गिर गया था, जिसमें दो लोगों की मौत और चार लोग घायल हुए थे।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *