Headlines

Uttarakhand: टिहरी के तोताघाटी में चारधाम यात्रियों से भरी बस पलटी, ब्रेक फेल होने से मची अफरा-तफरी

Uttarakhand: टिहरी के तोताघाटी में चारधाम यात्रियों से भरी बस पलटी, ब्रेक फेल होने से मची अफरा-तफरी
शेयर करे-

Uttarakhand: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में ऋषिकेश-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह चारधाम यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। बस में कुल 39 चारधाम यात्री सवार थे। दुर्घटना में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि सभी अन्य यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक बस संख्या UK04 PA 0418 ऋषिकेश की ओर आ रही थी। जैसे ही बस तोताघाटी के पास पहुंची, उसके ब्रेक अचानक फेल हो गए। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन बस सड़क पर ही पलट गई। राहत की बात यह रही कि बस खाई में नहीं गिरी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ के अनुसार रविवार सुबह करीब 8:30 बजे डीसीआर टिहरी के माध्यम से दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में ढालवाला और ब्यासी पोस्ट की टीमों को तत्काल घटनास्थल भेजा गया।

मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ ने स्थानीय प्रशासन और अन्य आपातकालीन एजेंसियों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। दुर्घटना में 3 से 4 यात्रियों को सामान्य चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया। शेष सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *