Headlines

Uttarakhand: चारधाम यात्रा पुनः शुरू, आज सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं के लिए खुले सभी यात्रा मार्ग

Uttarakhand: चारधाम यात्रा पुनः शुरू, आज सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं के लिए खुले सभी यात्रा मार्ग
शेयर करे-

Uttarakhand: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और यात्रा मार्गों पर भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए दो दिनों के लिए अस्थायी रूप से स्थगित की गई चारधाम यात्रा आज सुबह 6 बजे से दोबारा शुरू कर दी गई है। गढ़वाल मंडल प्रशासन की समीक्षा बैठक के बाद यात्रा बहाल करने का निर्णय लिया गया, जिसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

मौसम विभाग ने 30 जुलाई को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि उत्तरकाशी, देहरादून, पौड़ी, टिहरी और नैनीताल में भी तेज बारिश का पूर्वानुमान है।

भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलों के प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम की ताजा जानकारी और यात्रा मार्गों की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा पर निकलें।

बारिश के चलते यात्रा स्थगित रहने के दौरान श्रद्धालुओं को विभिन्न चेक पोस्टों और होल्डिंग एरिया में सुरक्षित ठहराया गया था। अब मौसम और मार्गों की समीक्षा के बाद आज सुबह 6 बजे से चारधाम यात्रा को पुनः शुरू कर दिया गया है। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी जरूरी निर्णय लिए जा सकते हैं।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *