Headlines

Khatima: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मुख्यमंत्री धामी ने मां के साथ डाला वोट, लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील

Khatima: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मुख्यमंत्री धामी ने मां के साथ डाला वोट, लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील
शेयर करे-

Khatima: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगला तराई (खटीमा) में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र पहुंचकर उन्होंने न केवल अपना वोट डाला, बल्कि लोकतंत्र की इस प्रक्रिया को मजबूती देने का संदेश भी दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह सिर्फ एक वोट नहीं, बल्कि उत्तराखंड के गांव-गांव में लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का संकल्प है। उन्होंने प्रदेश की देवतुल्य जनता से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदार बनें और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।

उन्होंने कहा कि मतदाता ऐसे जनप्रतिनिधियों का चयन करें जो विकास, पारदर्शिता और सेवा के मूल मंत्र पर खरे उतरते हों। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नागरिकों का एक वोट गांव की तस्वीर बदलने की शक्ति रखता है और सशक्त पंचायतें ही सशक्त उत्तराखंड का मार्ग प्रशस्त करेंगी।

source-: IANS

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *